spot_img
spot_img
HomeUttarakhandयूजेवीएनएल उपनलकर्मियों को सौगात, विशेष ऊर्जा भत्ते और रात्रि पाली भत्ते में...

यूजेवीएनएल उपनलकर्मियों को सौगात, विशेष ऊर्जा भत्ते और रात्रि पाली भत्ते में हुई बढ़ोतरी

देहरादून: यूजेवीएनएल के अकुशल कार्मिकों को 800 रुपये, अर्धकुशल को 950 रुपये, कुशल को 1100 रुपये और उच्च कुशल को 1350 रुपये प्रतिमाह विशेष ऊर्जा भत्ता मिलेगा।

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के उपनल कर्मचारियों को दिवाली पर विशेष ऊर्जा भत्ते और रात्रि पाली भत्ते में बढ़ोतरी की सौगात मिली है। यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के मुताबिक, यूजेवीएनएल के अकुशल कार्मिकों को 800 रुपये, अर्धकुशल को 950 रुपये, कुशल को 1100 रुपये और उच्च कुशल को 1350 रुपये प्रतिमाह विशेष ऊर्जा भत्ता मिलेगा।

परिचालकीय कर्मचारियों में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 800 रुपये प्रतिमाह रात्रि पाली भत्ता मिलेगा। अनुपस्थित होने पर 100 रुपये प्रति पाली के हिसाब से कटौती होगी। चतुर्थ श्रेणी के परिचालकीय कर्मचारियों को 500 रुपये प्रतिमाह रात्रि पाली भत्ता मिलेगा और अनुपस्थित पर 60 रुपये प्रति पाली के हिसाब से कट जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular