spot_img
spot_img
HomeUttar Pradeshआठवें दिन भी नही पकड़ा गए तेंदुए,सर्तकता को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक...

आठवें दिन भी नही पकड़ा गए तेंदुए,सर्तकता को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक कर रही वन विभाग की टीम

 

रिपोर्ट:-आलोक मिश्र

Tentua विशुनपुरा,कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक के जड़हा गांव और आसपास के इलाकों में आठ दिनो से तेंदुओं की चहलकदमी को देखते हुए वन विभाग की टीम ने सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार को बीट प्रभारी विशुनपुरा संदीप पटेल और पडरौना बीट प्रभारी आकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में वनकर्मियों ने स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और राहगीरों को तेंदुए से बचाव के लिए जागरूक किया।

वनकर्मियों ने बच्चों को सलाह दी

वनकर्मियों ने बच्चों को सलाह दी कि स्कूल से आते-जाते समय अकेले न जाएं और समूह में चलें। साथ ही सरेह व झाड़ियों वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की गई।

ग्रामीणों को भी तेंदुए दिखाई देने पर उसके करीब न जाने और तत्काल वन विभाग को सूचना देने के लिए कहा गया।जडहा,कुकुरहा,बरवा,बेलवा आदि गांवों के बीच बाड़ी में पिछले एक आठ दिनो से तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है।

जड़हा बरवा पूर्दिल के ग्राम प्रधान प्रशासक विनोद कुशवाहा सहित राजेश कुशवाहा, हीरा, सुनील, राम, रामश्री, मुन्ना और बालगोविंद ने बताया कि शुरुआत में क्षेत्र में एक तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद दो और अब दो बड़े तेंदुओं के साथ दो शावकों के विचरण की जानकारी सामने आ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुओं की मौजूदगी से भय के साथ आक्रोश भी बढ़ रहा है। वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन देकर तेंदुओं को पकड़ने की मांग की गई थी।ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुओं के डर से लोग करीब एक सप्ताह से पशुओं को चराने के लिए सरेह में जाने से बच रहे हैं।

धान की कटाई भी प्रभावित हो रही है। बच्चों को स्कूल भेजने में भी अभिभावक भयभीत हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि बाड़ी नाला की घनी झाड़ियों में तेंदुए और उनके शावक छिपे हो सकते हैं।रविवार शाम को तेंदुओं को पकड़ने के लिए वन विभाग ने बाड़ी नाला के समीप बगीचे में पिंजरा लगाया है।हालांकि अभी तक तेंदुआ पिंजरे में नहीं फंसा है।

डीएफओ वरुण सिंह के निर्देश पर तमकुहीराज, खड्डा, पडरौना और कसया रेंज के वनकर्मी लगातार क्षेत्र में कांबिंग कर रहे हैं। आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को भी सतर्क किया जा रहा है। वन विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular