spot_img
spot_img
HomeUttar Pradeshआगामी त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी सख्त, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने...

आगामी त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी सख्त, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

आगामी त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी सख्त, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

DMKushinagar: कुशीनगर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी संजय चौहान ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिले में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए जिले के सभी क्षेत्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। कहीं भी गंदगी न रहे और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।… वहीं, पुलिस विभाग को भी पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।… जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular