spot_img
spot_img
HomeUttarakhandअज्ञात डेड बॉडी मामले में एसएसपी अजय सिंह ने संभाला मोर्चा

अज्ञात डेड बॉडी मामले में एसएसपी अजय सिंह ने संभाला मोर्चा

राजधानी में मिला एक और महिला का शव,फैली सनसनी

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस जुटी पड़ताल में

शव को लिया कब्जे में नही हो पाई शिनाख्त

24 घण्टे पहले इसी सूखे नाले में मिले थे दो शव

देहरादून: देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। बड़ोवाला क्षेत्र से एक और महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बता दें मंगलवार देर शाम इसी इलाके में एक महिला और छह महीने के शिशु का शव बरामद किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू ही की थी कि उसी इलाके से एक और महिला का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रहा है कि तीनों मृतक एक दूसरे से संबंध रखते हैं।

एक ही इलाके से तीन लाश मिलने से फैली सनसनी

बीती मंगलवार को महिला और शिशु का सड़ा-गला शव मिलने के बाद से पुलिस इलाके में सर्च अभियान चलाये हुए थी। सर्च अभियान के दौरान एक और महिला का शव मिलने के बाद सासनी फैल गई है। बताया जा रहा है महिला का शव बड़ोवाला क्षेत्र में कूड़े के ढेर के नीचे मिला। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल शहर या देहात में कहीं ऐसे परिवार की गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई है।

मृतकों के शवों की शिनाख्त जारी

सूचना पर देहरादून के एसएसपी अजय सिंह भी फील्ड पर उतर गए हैं। मृतकों के शवों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।मामले को लेकर एसएसपी देहरादून का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक एंगल होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। मामला बेहद संवेदनशील है। जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular