spot_img
spot_img
HomeUttarakhand8वीं वाहिनी, परिसर में 58वां स्थापना दिवस, बड़े ही हर्षोल्लास के साथ...

8वीं वाहिनी, परिसर में 58वां स्थापना दिवस, बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

गौचरः-06 मार्च, 8वीं वाहिनी, परिसर में 58वां स्थापना दिवस, बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्री विरेन्द्र सिंह रावत, सेनानी, 8वीं वाहिनी के द्वारा शहीद स्मारक पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदो को श्रद्धांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। इसके उपरान्त बल ध्वज को सशस्त्र सैन्य टुकड़ी/परेड के साथ में सलामी दी गई। 8वीं वाहिनी, आई०टी०बी०पी० की सबसे पुरानी बटालियनों में से एक है जिसकी स्थापना दिनांक 6 मार्च, 1967 को करेरा (मध्य प्रदेश) में की गई थी।

देश के विभिन्न स्थानों पर ड्यूटियों करने के बाद 17 जुलाई 2006 को वाहिनी मुख्यालय गौचर, जिला-चमोली में स्थाई रुप से स्थापित किया गया है। सीमा चौकसी के अतिरिक्त 8वीं वाहिनी के जवानों के द्वारा हजारों श्रद्धालुओं को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करने हेतु, बचाव एवं राहत कार्यों को बेहतरीन तरीके से किया जाता रहा है। स्थापना दिवस के मौके पर पदाधिकारियों के लिए सांस्कृतिक संध्या एवं बडे खाने का आयोजन किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular