spot_img
spot_img
HomeUttarakhandस्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

देहरादून। भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर शनिवार को संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया और स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर लगाया।

मुख्यमंत्री ने संस्था के सभी पदाधिकारियों, स्काउट्स और गाइड्स को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है। आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में संस्था के प्रयास सराहनीय हैं।

इस अवसर पर प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला ने मुख्यमंत्री को संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड का गठन 7 नवंबर 1950 को हुआ था। उन्होंने उत्तराखण्ड में संचालित हैम रेडियो पायलट प्रोजेक्ट और युवा आपदा मित्र कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों को दिए जा रहे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण की जानकारी भी दी।

इस दौरान अपर प्रादेशिक मुख्य आयुक्त बंदना गर्ब्याल, प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला, जेपी काला, अंजलि चन्दोला, अरुण राय, राहुल प्रसाद रतूड़ी तथा गाइड योजना और इशा ठाकुर उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular