spot_img
spot_img
HomeUttarakhandसंस्कार द सेकेण्डरी स्कूल गौचर की छात्रा आराध्य राणा, छात्र भानु प्रताप...

संस्कार द सेकेण्डरी स्कूल गौचर की छात्रा आराध्य राणा, छात्र भानु प्रताप चौहान व हिमांशु रावत के प्रोजेक्ट हुऐ जनपदीय प्रतियोगिता हेतु चयनित

गौचर / चमोली। 08 मार्च
नगरपालिका क्षेत्र गौचर के तहत संचालित संस्कार द सेकेण्डरी स्कूल गौचर की छात्रा कु. आराध्य राणा ने साइंस ओलंपियाड परीक्षा में लेबल के लिये जहां क्वालीफाईड किया है। वहीं छात्र भानु प्रताप चौहान व हिमांशु रावत के प्रोजेक्ट का चयन जिला स्तरीय इंस्पायर्ड अवार्ड प्रतियोगिता के लिये हुआ है। स्कूल के प्रवंधक राजेश लिंगवाल ने छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुऐ शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।
स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि स्कूल के छात्र – छात्राऐं प्रत्येक वर्ष इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। और हर बार चयनित होते हैं। वर्ष 2024 – 25 में विद्यालय के तीन छात्रों के प्रोजेक्ट जिला स्तर पर चयनित हुये है। वहीं विद्यालय में आज जूनियर व हाईस्कूल के छात्रों के विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा गणित के प्रोजेक्टों का प्रर्दशनी लगाई गई। जिनका अवलोकन व आंकलन स्वयं प्रधानाचार्य सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, शिक्षक राजेन्द्र बिष्ट, कंचन चौहान, महेश रोतेला, पवन कुमार व शोभा साही ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular