spot_img
spot_img
HomeUttarakhandजनपद देहरादून के विभिन्न स्थानों पर घरेलू गैस सिलिंडरों के संबंध में...

जनपद देहरादून के विभिन्न स्थानों पर घरेलू गैस सिलिंडरों के संबंध में छापेमारी की।

जिला पूर्ति कार्यालय की संयुक्त टीम, जिसमें पूर्ति निरीक्षक श्री विजय कैतूरा, श्री शशांक चौधरी, श्री रजत नेगी एवं श्री विजय नैथानी शामिल थे, ने जनपद देहरादून के विभिन्न स्थानों पर घरेलू गैस सिलिंडरों के संबंध में छापेमारी की।

स्थान 14 कांवली रोड
श्रीमती लक्ष्मी काजल जयसवाल पत्नी श्री विपिन जयसवाल के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई, जिसमें कुल *09 घरेलू गैस सिलिंडर* (4 बड़े घरेलू सिलिंडर, 5 किलोग्राम का 1 सिलिंडर, 3 किलोग्राम के 3 सिलिंडर, और 2 किलोग्राम का 1 सिलिंडर) ज़ब्त किए गए। जब्त किए गए सिलिंडरों को *दून गैस सर्विस, चकराता रोड* के सुपुर्द कर दिया गया।

स्थान : शास्त्री नगर खाला (समय: सायं 5:10 बजे)
एक अन्य छापेमारी के दौरान, *श्री जयपाल सिंह (पुत्र श्री मिट्ठ लाल)* के प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलिंडर से छोटे सिलिंडरों में अवैध रीफ़िलिंग करते हुए पकड़ा गया। मौके पर ही अवैध रीफ़िलिंग की सूचना 100 नंबर पर देकर पुलिस को बुलाया गया।
मौके से जब्त सामग्री:
– *1 रीफ़िलिंग किट*
– *1 तराज़ू*
– *4 घरेलू गैस सिलिंडर*
– *3 छोटे गैस सिलिंडर*
उक्त मामले में **थाना वसंत विहार में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने हेतु तहरीर दी गई है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular