spot_img
spot_img
HomeUttarakhandचिकित्सा स्वास्थ्य सचिव राजेश कुमार का गौचर आगमन पर पालिका अध्यक्ष संदीप...

चिकित्सा स्वास्थ्य सचिव राजेश कुमार का गौचर आगमन पर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने सौंपा अस्पताल के उच्चिकरण का ज्ञापन

गौचर / चमोली  (के एस असवाल )08 अप्रैल 2025

चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सिंचाई विभाग, राजेश कुमार का गौचर पहुंचने पर नगरपालिका अध्यक्ष संदीप नेगी ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा नगर पालिका क्षेत्र और समीपवर्ती गांवों की स्वास्थ्य संबंधी असुविधाओ के बारे में जानकारी देते हुऐ चार धाम यात्रा मार्ग पर अवस्थित गौचर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर के रूप में उच्चिकृत किये जाने बाबत ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने नगर की अन्य समस्याओं के निराकरण किऐ जाने का आग्रह भी किया।
इस मौके पर मौजूद व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने कहा कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के उच्चिकरण की मांग नगरपालिका क्षेत्र गौचर और समीपवर्ती गांवों की जनता लम्बे समय से कर रही है। तथा इस संबंध में व्यापार संघ द्वारा भी शासन प्रशासन से कई बार पत्राचार के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे नगरपालिका क्षेत्र गौचर में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चिकरण बावत मांग की जा चुकी है।
सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. राजेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों को इस संबंध में अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई किये जाने का दिया गया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, सभी सभासद नगरपालिका, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular