spot_img
spot_img
HomeUttarakhandअर्धकुंभ-2027 के लिए केंद्र ने उत्तराखंड को दिया 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त...

अर्धकुंभ-2027 के लिए केंद्र ने उत्तराखंड को दिया 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न

देहरादून। हरिद्वार में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेला-2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया है। इसमें 7,260 मीट्रिक टन गेहूं और 7,260 मीट्रिक टन चावल शामिल हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं अन्य जरूरतों के लिए खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अर्धकुंभ मेले के दौरान खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और वितरण व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित करने का अनुरोध किया था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटन की जानकारी दी। भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से राज्य को गेहूं और चावल की निर्धारित मात्रा आवंटित की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अर्धकुंभ मेले के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आवंटन से मेले के दौरान खाद्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इससे अर्धकुंभ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान खाद्यान्न प्रबंधन को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular