spot_img
spot_img
HomeUttar Pradeshआलू व तिलहन के खेत मे लगा पानी,किसान परेशान

आलू व तिलहन के खेत मे लगा पानी,किसान परेशान

तेज हवा-बारिश से खेतों में भरा पानी,आलू और तिलहन की फसल पर संकट

【रिपोर्ट-आलोक मिश्र】

Farmer :विशुनपुरा विकासखंड क्षेत्र में देर रात तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है।इससे आलू, सरसों और तिलहन की फसलों पर संकट मंडराने लगा है।किसानों को बीज सड़ने और फसल खराब होने की आशंका सता रही है।शुरुआती आकलन के अनुसार प्रभावित किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है।

भरपटिया,पिपरा जवाहिर,लीलाधर छपरा,फकीरा छपरा,विजयी छपरा,मिठहा माफी और डगरहा समेत आसपास के कई गांवों में बारिश से खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई है।खेतों में नमी अधिक होने से आलू की बोआई और सरसों सहित अन्य तिलहनी फसलों के बीज खराब होने का खतरा बढ़ गया है।किसानों का कहना है कि उन्होंने खेतों की जुताई,खाद,बीज और मजदूरी पर हजारों रुपये खर्च किए हैं।यदि बीज सड़ गए तो उनकी पूरी लागत डूब जाएगी।दोबारा बोआई करना भी आसान नहीं होगा।किसान प्रहलाद,रामानंद,राजेश,महेश,राजू, बेलास और रमेश समेत दर्जनों किसानों ने फसलों को लेकर चिंता जताई है।किसानों के मुताबिक कुल नुकसान लाखों रुपये तक पहुंच सकता है।प्रभावित किसानों ने प्रशासन से खेतों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने तथा शासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि समय रहते जलभराव की समस्या का समाधान और नुकसान का आकलन नहीं हुआ तो उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular