spot_img
spot_img
HomeUttar Pradeshईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी पूरी, डीएम ने किया निरीक्षण

ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी पूरी, डीएम ने किया निरीक्षण

ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी पूरी, डीएम ने किया निरीक्षण

आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) पूरी कर ली गई है। एफएलसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिलाधिकारी संजय चौहान ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर मशीनों और निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से स्वयं मशीनों का परीक्षण करने की अपील की। प्रतिनिधियों को विभिन्न चुनाव चिह्नों के सामने लगे बटन दबाकर मॉक पोल कराने तथा वीवीपैट से निकलने वाली पर्चियों पर अंकित चुनाव चिह्नों का डाले गए मतों से मिलान करने को कहा गया।

इस प्रक्रिया के माध्यम से ईवीएम की कार्यक्षमता और वीवीपैट के जरिए मतों के सत्यापन की व्यवस्था को परखा गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) और दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराई जानी चाहिए। चुनाव प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

वहीं, एफएलसी प्रक्रिया और निरीक्षण के दौरान की गई व्यवस्थाओं पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला निर्वाचन प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular