spot_img
spot_img
HomeUttarakhandबस्ती के बच्चों के पठन-पाठन, महिला साक्षरता एवं कौशल विकास के लिए...

बस्ती के बच्चों के पठन-पाठन, महिला साक्षरता एवं कौशल विकास के लिए बहुउपयोगी है बालवाड़ी

प्रेमनगर के सुद्वोवाला मलिन बस्ती में जर्जर हालत बालवाड़ी को डीएम सविन बंसल की सहायता से संजीवनी मिल गई है। अब बालवाड़ी फिर से गुलजार हो गईं। जिसका विधिवत् शुभारंभ संयुक्त मजिस्टेªट गौरी प्रभात ने किया इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टेªट कपिल कुमार, जिला पंचायत सदस्य गीता तोमर भी मौजूद रही। इस दौरान बालवाड़ी के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर संयुक्त मजिस्टेªट गौरी प्रभात ने कहा कि जिलाधिकारी के प्रयासों से आज यह बालवाड़ी फिर से संचालित हो गई है, जिलाधिकारी का शिक्षा एवं बच्चों के प्रति विशेष स्नेहः है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही ऐसा हथियार है, जिससे हम अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। इस बालवाड़ी का उपयोग बच्चों की शिक्षा, महिला साक्षरता एवं महिला कौशल विकास के लिए किया जाएगा जो कि बहुत ही अच्छी पहल है।
बालवाड़ी संचालक नीता रानी ने जिलाधिकारी का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सहायता से आज बालवाड़ी पुनर्जीवित हुई है, इस बालवाड़ी में छोटे बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के साथ ही महिला शिक्षा महिला कौशल विकास की गतिविधि को बढ़ावा दिया जाएगा। अभी बालवाड़ी में 41 बच्चे हैं,जिनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।
जनता दर्शन जिलाधिकारी सविन बसंल ने दिव्यांग महिला नीता रानी जो बालवाड़ी में बस्तियों के बच्चों को साक्षर कर मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है को बालवाड़ी निर्माण हेतु 01 लाख रू0 सहायता चैक दिया। उन्होंने इस कार्य को और अधिक वृहद्स्तर पर करने की अपेक्षा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular