spot_img
spot_img
HomeUttar Pradeshद्वीप प्रज्ज्वलित कर जिला जज ने मेगा विधिक सहायता शिविर का किया...

द्वीप प्रज्ज्वलित कर जिला जज ने मेगा विधिक सहायता शिविर का किया शुभारंभ

द्वीप प्रज्ज्वलित कर जिला जज ने मेगा विधिक सहायता शिविर का किया शुभारंभ

रिपोर्ट-कमलेश यादव

पडरौना कुशीनगर।

“Under the auspices of the District Legal Services Authorityजिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान अपर जिला जज इफाक अहमद, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर के आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन कुमार ने 27 अक्टूबर को समीक्षा बैठक कर 29 विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। इसके क्रम में आयोजित शिविर में 40 से अधिक विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

समाज कल्याण, दिव्यांग सशक्तीकरण, महिला एवं बाल कल्याण, शिक्षा, कृषि, पंचायतीराज और श्रम समेत अन्य विभागों ने निर्बल वर्ग, दिव्यांग, महिला, श्रमिक तथा अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित करने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया।अपर जिला जज इफाक अहमद ने कहा कि विभागों को वास्तविक और पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में लगातार कार्य करना चाहिए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं को भी धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने की जरूरत है।सचिव भुवन कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य वृद्धजन, दिव्यांगजन सहित अन्य पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular