spot_img
spot_img
HomeUttar Pradesh30 हजार रुपये रिश्वत लेते जिला पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार

30 हजार रुपये रिश्वत लेते जिला पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार

रिपोर्ट-पीके विश्वकर्मा..

 

Veterinary Officer पडरौना कुशीनगर।जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में शनिवार को गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से विकास भवन परिसर सहित विभिन्न सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत सरकारी सहायता दिलाने के नाम पर अधिकारी ने शिकायतकर्ता दिनेश कुमार गुप्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होकर दिनेश कुमार गुप्ता ने गोरखपुर स्थित सतर्कता अधिष्ठान से शिकायत की थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की। आरोपों की पुष्टि होने पर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई।शनिवार को टीम ने विकास भवन स्थित जिला पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जाल बिछाया।

जैसे ही शिकायतकर्ता ने अधिकारी को 30 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।विजिलेंस टीम की कार्रवाई के बाद विकास भवन में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। आरोपी अधिकारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular