spot_img
spot_img
HomeUttarakhandसैन्य धाम के निकट ब्राह्मणगांव में होगा उपनल के कार्यालय के निर्माण...

सैन्य धाम के निकट ब्राह्मणगांव में होगा उपनल के कार्यालय के निर्माण : गणेश जोशी

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में उपनल के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया की देहरादून स्थित गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के निकट ब्राह्मण गांव में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) के कार्यालय के निर्माण हेतु लगभग 03 बीघा भूमि का चयन किया गया है और राज्य सरकार द्वारा उपनल को भूमि दिये जाने संबंधी शासनादेश जारी कर दिया है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त की और शीघ्र कार्यालय के निर्माण के लिए संबंधित कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपनल में राज्य सरकार के अधीन कार्यरत कर्मचारियों को दुर्घटना होने पर 50 लाख रुपए तक के बीमा का लाभ कर्मचारियों को प्रदान किए जाने हेतु भी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एमडी उपनल ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट, डीजीएम मेजर हिमांशु रौतेला उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular