spot_img
spot_img
HomeUttarakhandसीएम धामी ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे...

सीएम धामी ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका

गुरू गुरूनानक देव ने सच्चाई व मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू गुरूनानक देव जी ने हमें सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी है। उनके उपदेश हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को बढावा देने की भी प्रेरणा देते हैं। इस पावन अवसर पर हमें गुरुनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर मानव कल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना होगा।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular