spot_img
spot_img
HomeUttarakhandश्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का आगमन निरंतर...

श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का आगमन निरंतर जारी

श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा है कि श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों का आगमन निरंतर जारी है। प्रदेश सरकार तथा बीकेटीसी ने यात्रा संचालन हेतु समुचित व्यवस्था की है चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू हैं।

सावन माह में श्री केदारनाथ धाम में यात्रियों की संख्या विगत सप्ताह की तुलना में बढ़ गयी है जिसमें सावन माह में श्री केदारनाथ धाम जलाभिषेक हेतु पहुंच रहे कांवड़ी भी शामिल है।

बीते सप्ताह जहां प्रतिदिन दो‌ से ढाई हजार श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंच रहे थे वहीं बीते शुक्रवार 18 जुलाई को 6432 19 जुलाई शनिवार को 9315 तथा 20 जुलाई रविवार को 12534 श्रद्धालुओं ने भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन‌ किये। कुल 1391348 तीर्थयात्रियों ने रविवार 20 जुलाई देर शाम तक दर्शन कर लिए है।

श्री बदरीनाथ धाम में भी तीर्थयात्रियों की संख्या डेढ हजार प्रतिदिन से कहीं अधिक बढ गयी 18 जुलाई शुक्रवार को 2162, शनिवार को 1766 तथा रविवार को 7943 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये 20 जुलाई रविवार देर शाम तक 1169197 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये है
इस तरह रविवार शाम तक 2560545 से अधिक तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular