spot_img
spot_img
HomeUttarakhandलेह में शहीद जवान बसुदेव सिंह परोडा के आवास पहुंचकर शोक संवेदना...

लेह में शहीद जवान बसुदेव सिंह परोडा के आवास पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

शहीद के गाँव परिजनों से मिलने पहुँचे सैनिक कल्याण गणेश जोशी ने परिजनों को बंधाया ढांढस, हर संभव मदद का दिया भरोसा।

गैरसैंण: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को भराड़ीसैंण से गैरसैंण के सारकोट गांव पहुंचे, जहां सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू कश्मीर के लेह में सैन्य युद्धाभ्यास के दौरान शहीद जवान बसुदेव सिंह परोडा के पैतृक आवास पहुंचकर शहीद के परिवाजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भराडीसैण विधानसभा से सारकोट गाँव को जाने वाली सड़क का नाम शहीद बसुदेव सिंह के नाम पर रखने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। साथ ही शहीद की पत्नी को भी सरकारी नौकरी देने की भी बात कही। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं के संबंध में मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन भी सौंपा।

गौरतलब है, कि 30 साल के हवलदार बसुदेव सिंह 16 अगस्त को लद्दाख क्षेत्र में सैन्य युद्धाभ्यास के दौरान शहीद हो गए थे। एक महत्वपूर्ण एक्सरसाइज क्लोजिंग के दौरान हुए धमाके से गिरे शेल्टर की चपेट में आने से शहीद हुए बसुदेव सिंह चमोली में गैरसैंण के सारकोट गांव के रहने वाले थे। बसुदेव सिंह साल 2010 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। वो इन दिनों लेह में इंडियन आर्मी की बंगाल इंजीनियरिंग की 55 रेजिमेंट में तैनात थे।

इस अवसर पर शहीद की माता महेश्वरी देवी, भाई जगदीश, सतीश, बहन वैसाखी देवी सहित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular