spot_img
spot_img
HomeUttarakhandभिक्षावृत्ति/कूड़ा बीनने में दो बालक व एक बालिका को रेस्क्यू टीम देहरादून...

भिक्षावृत्ति/कूड़ा बीनने में दो बालक व एक बालिका को रेस्क्यू टीम देहरादून द्वारा रेस्क्यू किया गया

जिलाधिकारी सविन बसंल निर्देशन में जनपद में भिक्षावृत्ति पर निंरतर कार्यवाही गतिमान है। भिक्षावृत्ति/कूड़ा बीनने में दो बालक व एक बालिका को केशव पूरीबस्ती डोईवाला, लक्ष्मण सिद्ध मंदिर से भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम देहरादून द्वारा रेस्क्यू किया गया बच्चों कि जीडी व मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसमें बालिका को राजकीय शिशु सदन दो बालकों को समर्पण (खुला आश्रय) में रखवाए गए। सितम्बर 2024 से अभी तक लगभग 200 बच्चों को भिक्षावृत्ति करते रेस्क्यू कर किया गया है। इसके लिए डेडिकेटेड वाहन शहर सें पट्रोलिंग कर बच्चों को रेस्क्यू कर रही है। इसके लिए चौराहों पर 12 होमगार्ड भी इस कार्य में लगे हैं जो भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर रहे हैं। भिक्षावृत्ति से रेस्क्ूयू किये जा रहे बच्चों को आधुनिक इन्टेंसिव केयर शैल्टर में मुख्यधारा शिक्षा से जोड़ा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular