spot_img
spot_img
HomeUttarakhandपूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्टेवाले के घर पहुंचे सीएम धामी, परिजनों से भेंट...

पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्टेवाले के घर पहुंचे सीएम धामी, परिजनों से भेंट कर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

सीएम पुष्कर सिंह धामी भाजपा के वरिष्ठ नेता और ज्वालापुर विधानसभा (हरिद्वार) से पूर्व विधायक स्व. चंद्रशेखर भट्टेवाले के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने चंद्रशेखर भट्टेवाले को श्रद्धांजलि दी।

पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्टेवाले को सीएम ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा के वरिष्ठ नेता और ज्वालापुर के पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्टेवाले के रुड़की स्थित आवास पर जाकर सीएम धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही सीएम धामी ने उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। सीएम धामी ने कहा कि चंद्रशेखर भट्टेवाले का संपूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित रहा, वे सदैव हमारे विचारों में जीवित रहेंगे। उन्होंने अपने जीवन काल में समाज के विभिन्न क्षेत्रों महत्वपूर्ण योगदान दिया था

दुख की घड़ी में राज्य सरकार परिवार के साथ
सीएम धामी ने कहा कि पूर्व विधायक चंद्रशेखर प्रधान के निधन से राज्य की राजनीति में एक शून्य पैदा हो गया है जिसे भरना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में राज्य सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular