spot_img
spot_img
HomeUttarakhandदेहरादून में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा, जिसमें अधिकरण में...

देहरादून में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा, जिसमें अधिकरण में लम्बित वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा।

मा० राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं मा० उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा दिनांक 02 अगस्त 2025 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक ऋण वसूली अधिकरण, देहरादून में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा, जिसमें अधिकरण में लम्बित वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी द्वारा बताया गया कि ऋण वसूली अधिकरण बैंकों और वित्तीय संस्थानों के बकाया ऋणों की वसूली के लिये त्वरित और न्यायिक समाधान देता है। इस विशेष लोक अदालत के माध्यम से बकाया ऋणों का शीघ्र निपटारा किया जा सकता है, जिससे महंगी कोर्ट फीस से भी मुक्ति मिलती है तथा आपसी सहमती से विवाद का समाधान होता है, जोकि ऋणदाता और कर्जदार दोनों पक्ष के लिये लाभकारी होता है।

अतः जो वादी व प्रतिवादी अपने मामले का विशेष लोक अदालत में राजीनाने के आधार पर निस्तारित करवाना चाहते हैं, वे दिनांक 01.08.2025 तक किसी भी कार्य दिवस में ऋण वसूली अधिकरण, देहरादून में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन कर मामले को नियत करवा सकते हैं तथा अपने मामलों का निस्तारण कर लाभ प्राप्त कर सकते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular