spot_img
spot_img
HomeUttarakhandदेहरादून के नामचीन होटल के बार पर कार्रवाई, रात 11 बजे के...

देहरादून के नामचीन होटल के बार पर कार्रवाई, रात 11 बजे के बाद नहीं होगा पब क्लब का संचालन

देहरादून: ओएनजीसी सड़क हादसे के बाद देहरादून पुलिस का चेकिंग अभियान तेजी से चल रहा है. वाहनों की ओवर स्पीड और ओवर लोडिंग पर पुलिस सख्त एक्शन ले रही है. वहीं अब जिला प्रशासन ने भी अपने स्तर से कार्रवाई तेज कर दी है. देहरादून डीएम ने साफतौर पर निर्देश दिए हैं कि शहर में बार, पब और क्लब रात 11 बजे के बाद संचालित नहीं होंगे. साथ ही डीएम की सिफारिश पर देहरादून के एक बड़े होटल के बार का 24 घंटे का लाइसेंस निरस्त कर 12 घंटे कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, देहरादून शहर में संचालित नामचीन बार को 24 घंटे संचालित करने की सिफारिश पहले जिलाधिकारी कार्यालय से की गई थी. वर्तमान डीएम के कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व डीएम और आबकारी आयुक्त ने 27 अगस्त 2024 को इस मशहूर होटल को 24 घंटे बार संचालन की संस्तुति प्रदान की थी. लेकिन अब वर्तमान जिलाधिकारी ने संचालन समयावधि के मामले को गंभीरता से लेते हुए निरस्त की कार्रवाई के लिए सिफारिश की गई. जिसके बाद अब होटल बार के 24 घंटे संचालन की अनुमति को निरस्त करने से संबंधित आबकारी आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल ने आदेश जारी कर दिए हैं.

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि वॉयलेशन करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी. साथ ही जिला प्रशासन की टीम द्वारा सभी बार, पब, क्लब आदि पर पैनी निगरानी रखी जा रही है. जिले के सभी बार, पब और क्लब आदि के संचालन अवधि एक ही रहेगी. कोई भी पब या बार रात 11 बजे के बाद संचालित होता नजर आया तो संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular