spot_img
spot_img
HomeUttarakhandडीएम के निर्देश पर नई सस्ता राशन की दुकानों के विक्रेताओं को...

डीएम के निर्देश पर नई सस्ता राशन की दुकानों के विक्रेताओं को दिया प्रशिक्षण

 जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण पर जिला आपूर्ति विभाग द्वारा जनपद में 17 नई सस्ता राशन गल्ला की दुकानों खोली गई हैं तथा 12 अतिरिक्त नई दुकानों की टैण्डर किया गया है जिसके लिए आवेदन प्राप्त किए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर खोली गई 17 नई राशन की दुकानों के विक्रेताओं को आज जिला पूर्ति कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विक्रेताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) कार्यप्रणाली, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने, डिजिटल वितरण प्रणाली, ई- पॉस मशीनों के प्रयोग तथा पारदर्शिता बनाए रखने संबंधी जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विक्रेताओं को समय पर खाद्यान्न वितरण, शिकायत निवारण प्रक्रिया तथा दुकान संचालन से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य  विक्रेता पारदर्शी और जिम्मेदार तरीके से कार्य करें जिससे  आमजन को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए राशन विक्रेताओं द्वारा नई राशन की दुकानों के माध्यम से रोजगार दिलाने पर जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular