spot_img
spot_img
HomeUttarakhandटीबी मुक्त भारत की ओर कदमः डीएम बने निक्षय मित्र, टीबी मरीज...

टीबी मुक्त भारत की ओर कदमः डीएम बने निक्षय मित्र, टीबी मरीज को गोद लेकर संभाला पोषण का जिम्मा।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने निक्षय मित्र बनकर टीबी से ग्रसित देहरादून टर्नर रोड निवासी महिला को गोद लिया और उसके इलाज और पोषण की पूरी जिम्मेदारी ली। इसके तहत जिलाधिकारी ने शनिवार को महिला को पोषण किट प्रदान की। टीबी उन्मूलन के लिए उपचार से ठीक होने तक आगामी 06 माह तक महिला को मुफ्त इलाज और पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत का सपना साकार करने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। टीबी का इलाज संभव है। यदि सही समय पर उपचार और दवाओं का सेवन किया जाए और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए तो क्षय रोगी स्वस्थ हो जाते है। जिलाधिकारी ने कहा कि निक्षय पोषण योजना के तहत सरकार की ओर से टीबी मरीजों को पोषण हेतु 01 हजार प्रतिमाह की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular