spot_img
spot_img
HomeUttarakhandजम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद उत्तराखंड के 5 जवानों...

जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद उत्तराखंड के 5 जवानों की शहादत पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जताया गहरा दुख

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के 5 जवानों की शहादत पर जताया दुःख, गहरी शोक संवेदना की प्रकट।

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के 5 जवानों की शहादत पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। मंत्री गणेश जोशी ने ईश्वर इन अमर बलिदानियों के हुतात्मों को अपने चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारजनों के साथ खड़ी है।
शहीद हुए जवान में जनपद टिहरी के आदर्श नेगी, टिहरी के नायक विनोद सिंह, पौड़ी गढ़वाल से कमल सिंह, पौड़ी के राइफलमैन अनुज नेगी और रुद्रप्रयाग जनपद से नायक सूबेदार आनंद सिंह रावत।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular