spot_img
spot_img
HomeUttarakhandग्रामीण आजीविका मिशन के 13 मॉडल सीएलएफ की सीडीओ ने की समीक्षा

ग्रामीण आजीविका मिशन के 13 मॉडल सीएलएफ की सीडीओ ने की समीक्षा

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित 13 मॉडल क्लस्टर लेवल फेडरेशन के पदाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने हेतु पूर्व से सचालित आजीविका गतिविधियों तथा भविष्य में नवीन प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए एक्सप्रोजर विजिट/प्रशिक्षण कार्यक्रम/रेखीय विभागों के साथ केन्द्राभिसरण आदि सहयोग हेतु निर्देश दिए गए। नए प्रस्तावो के अन्तर्गत रायपुर विकास खण्ड के थानो क्षेत्र मे लोकल यातायात की समस्या के दृष्टिर्गत स्वय सहायता समूह द्वारा संचालित यातायात बिजनेस प्लान तैयार करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त महिलाओं द्वारा वर्तमान में कि जा रही आजीविका गतिविधि जैसे अचार/मुरब्बा/अगरबत्ती/जूट बैट एवं एल०ई०डी० लाईट निर्माण आदि को गुणवत्तापूर्वक बढाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त के अतिरिक्त महिलाओं की बैठक हेतु भूमि चिन्हीकरण करते हुए भवन निर्माण के निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला मिशन प्रबंधक सोनम गुप्ता, रिप परियोजना के जनपद स्तरीय अधिकारी तथा विभिन्न विकास खंडों से आए ब्लॉक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular