spot_img
spot_img
HomeUttarakhandएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता मनीषा ने की सीएम धामी से मुलाकात, CM...

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता मनीषा ने की सीएम धामी से मुलाकात, CM ने दी शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई

देहरादून: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता महिला हॉकी टीम की सदस्य हरिद्वार निवासी मनीषा चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. इस दौरान सीएम धामी ने मनीषा को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी.

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता मनीषा ने की सीएम से मुलाकात

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी विजेता महिला हॉकी टीम की सदस्य हरिद्वार निवासी मनीषा चौहान ने रविवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. इस दौरान मनीषा के साथ उसके माता-पिता और कोच भी मौजूद थे.

CM ने दी शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई

मुख्यमंत्री ने मनीषा के एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी. सीएम धामी ने न केवल उत्तराखंड का बल्कि पुरे देश का नाम रोशन किया है. उसका यह योगदान हमारे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है. सीएम ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular