spot_img
spot_img
HomeUttarakhandअल्मोड़ बस हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जताई...

अल्मोड़ बस हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जताई संवेदना

घायलों को एयर लिफ्ट कर पहुंचाया जा रहा एम्स ऋषिकेश

देहरादून: सूबे के स्वास्थ्य मंत्री व अल्मोड़ा जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मार्चुला के पास हुये सड़क हादसे पर गहरा दुःख जताया। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुये लोगों को तत्काल एयर लिफ्ट कर उपचार हेतु एम्स ़ऋषिकेश पहुंचाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये साथ ही उन्होंने अल्मोड़ा जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी एवं हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को अलर्ट मोड़ पर रहने को कहा।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दुख जताते हुये कहा कि सड़क दुर्घटना में हताहत हुये लोगों के शोक संतप्त परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं है, सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। डा. रावत ने कहा कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत और बचाव के निर्देश दे दिये थे साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ पर रहने को कहा था। उन्होंने कहा कि गम्भीर रूप से घायल यात्रियों को तत्काल उपचार के लिये एयर लिफ्ट किया जा रहा है। जिन्हें रामनगर से एम्स ऋषिकेश लाया जा रहा है। कुछ घायलों को निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। डा. रावत ने कहा कि सड़क हादसे में घायल लोगों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं की जायेगी। इसके लिये एम्स ऋषिकेश के प्रशासन के साथ ही सीएमओ अल्मोड़ा व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दे दिये गये हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular