spot_img
spot_img
HomeUttarakhandबदरीनाथ हाईवे पर हादसे का शिकार हुई विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी,...

बदरीनाथ हाईवे पर हादसे का शिकार हुई विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी, जांच में जुटी पुलिस

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सोमवार सुबह सड़क हादसे में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा बदरीनाथ हाईवे पर कीर्तिनगर पुल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक वाहन ने विधायक की गाड़ी को टक्कर मार दी। राहत की बात यह है कि विधायक को गंभीर चोट नहीं आई है। उन्हें हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी बदरीनाथ हाईवे पर कीर्तिनगर पुल के पास पहुंची थी। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे एक वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। अचानक हुई टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

पुलिस कर रही हादसे की जांच

 

हादसे में विधायक को हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है। उनके सुरक्षित होने की सूचना से समर्थकों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार, शुरुआती तौर पर दूसरी गाड़ी के गलत दिशा में आने को हादसे का कारण माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular