spot_img
spot_img
HomeUttar PradeshElection: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने अध्यक्ष

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने अध्यक्ष

Election: खड्डा बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, अमियमय मालवीय बने अध्यक्ष

Election: कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील में बुधवार को “द कलेक्ट्रेट बार एसोशिएसन” के चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ और वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमियमय मालवीय ने 43 मत मिले तो प्रतिद्वंदी रहे गिरिजा शंकर पाण्डेय को सिर्फ 10 मत ही मिले हैं।

– Advertisement –

– Advertisement –

इस तरह सर्वाधिक 33 मत से अमियमय मालवीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। “द कलेक्ट्रेट बार एसोशिएसन” के अध्यक्ष पद के लिए अमियमय मालवीय व गिरिजा शंकर पाण्डेय उम्मीदवार थे।

अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को हुए मतदान में 55 मतदाताओं में से 53 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अमियमय मालवीय को 43 मत व गिरिजा शंकर पाण्डेय को 10 मत मिले।

इस चुनाव में 43 मत पाकर अमियमय मालवीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अखिलेश पाण्डेय व महामंत्री के लिए हीरालाल कुशवाहा व कोषाध्यक्ष विनोद उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष भानू प्रताप पाण्डेय, ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, दीनानाथ सिंह, दयानन्द मणि त्रिपाठी आदि ने प्रमाणपत्र सौंपा। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमालाओं से लाद कर स्वागत किया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular