spot_img
spot_img
HomeUttar PradeshCampaign: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को किया गया...

Campaign: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

Campaign: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

Campaign: जिला प्रोवेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि आज ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, कुशीनगर में आयोजित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर श्री नलिन सिंह द्वारा बाल विवाह पर विशेष चर्चा करते हुए विद्यालय की छात्राओं को इसके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा बाल विवाह न करने हेतु प्रेरित किया गया।

– Advertisement –

– Advertisement –

इस अवसर पर मानस मिश्रा, चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा प्रशिक्षुओं को जानकारी दी गई कि यदि उनके आसपास या जानकारी में किसी भी कम उम्र (लड़का–21 वर्ष, लड़की–18 वर्ष) की शादी हो रही हो, तो उसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर अनिवार्य रूप से दें।

कार्यक्रम में श्रीमती प्रीती सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा महिला कल्याण विभाग की संचालित प्रमुख योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

वहीं श्रीमती रीता यादव, सेंटर मैनेजर, वन स्टॉप सेंटर एवं श्रीमती बंदना कुशवाहा, जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा प्रदेश में संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (वन स्टॉप सेंटर), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112, 108 एवं 102 की उपयोगिता के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में सेंटर प्रभारी विभाकर मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में प्रशिक्षु अभ्यर्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह द्वारा उपस्थित प्रशिक्षुओं एवं स्टाफ को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाकर किया गया।

साथ ही अपील की गई कि बाल विवाह से संबंधित किसी भी सूचना को 1098 या 112 पर देकर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular