spot_img
spot_img
HomeUttar Pradeshसरकारी फरमान बेअसर, रविवार को बंद रहा पीएचसी खड्डा

सरकारी फरमान बेअसर, रविवार को बंद रहा पीएचसी खड्डा

सरकारी फरमान बेअसर, रविवार को बंद रहा पीएचसी खड्डा

खड्डा (कुशीनगर)।

Phc गरीब और जरूरतमंद मरीजों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किए जाने की व्यवस्था की गई है। सरकार की मंशा है कि रविवार को भी मरीजों को जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिल सकें। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

इसके बावजूद रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला नहीं लगा। केंद्र बंद रहने के कारण इलाज और स्वास्थ्य जांच की उम्मीद लेकर पहुंचे अधिकांश मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।सरकार की ओर से रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश के बावजूद स्थानीय स्तर पर इसका पालन नहीं होना विभागीय निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब मरीजों के लिए रविवार का स्वास्थ्य मेला काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि उन्हें सामान्य दिनों में काम छोड़कर अस्पताल पहुंचना पड़ता है।लोगों का कहना है कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

ऐसी स्थिति से सरकार और स्वास्थ्य विभाग की छवि भी प्रभावित होती है।इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular