spot_img
spot_img
HomeUttarakhandकलेक्ट्रेट एवं कोरोनेशन परिसर में निर्माणाधीन कैंटीन, अंतिम चरण में शीघ्र की...

कलेक्ट्रेट एवं कोरोनेशन परिसर में निर्माणाधीन कैंटीन, अंतिम चरण में शीघ्र की जाएगी जनमानस को समर्पित

डीएम सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रशासन निंरतर आगे बढ रहा है। हिलांस आउटलेट के माध्मय से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने तथा राज्य की महिला समूहों के उत्पादों को विपणन की सुविधा, मरीजों एवं तीमारदारों को अस्पताल तथा जन सामान्य को पयर्टन एवं सार्वजनिक में कैंटीन की सुविधा देने के कैन्टीन आधुनिक आउटलेट निर्माण आदि कार्य गतिमान है। जिनकी जिलाधिकारी द्वारा मॉनिटिरिंग की जा रही है।
जनपद में स्वयं सहायता समूहों का आजीविका बढाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना के अन्तर्गत शुरूआती चरण में 04 स्थानों कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी में जल्द ही आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, खोंले जा रहे हैं। इन आउटलेट के खुलने से जहां जनमानस को जहां पौष्टिक भोजन एवं आर्गेनिक उत्पाद मिलेंगे, वहीं महिला स्वंय सहायता समूहों को रोजगार के साथ ही उनके उत्पादों को विपणन की सुविधा हेतु उचित प्लेटफार्म मिलेगा। वही कोरोनेशन में कैंटीन के खुलने से जहां मरीजों एवं उनके तीमारदारों को पौष्टिक आहार मिलेगा तथा बाजार रेट से कम कीमत पर पौष्टिक भोजन मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular