spot_img
spot_img
HomeUttarakhandकेदारनाथ पहुंचे सीएम धामी, बाबा केदार के किए दर्शन

केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी, बाबा केदार के किए दर्शन

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक नवंबर शुक्रवार सुबह को केदारनाथ धाम पहुंचे. इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की. बाबा केदार का आशीर्वाद लेने के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरखंडवासियों की सुख-समृद्धि व मंगल कमान हेतु प्रार्थना की.

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में देशभर के पहुंचे श्रद्धालुओं, स्थानीय दुकानदारों और सम्मानित पुरोहितगणों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही चारधाम यात्रा का फीडबैक भी लिया. सीएम धामी ने कहा कि इस साल आपदा के बाद भी प्रशासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के फलस्वरूप केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का नया कीर्तिमान स्थापित किया है. सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा उत्तराखंड सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

बता दें कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में आज एक नवंबर को ही दीपोत्सव मनाया जा रहा है. दीपावली के लिए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम को फूलों से सजाया गया है. तीन नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं. इसी के साथ गंगोत्री धाम के कपाट दो नवंबर को और यमुनोत्री धाम के कपाट तीन नवंबर को बंद होंगे. वहीं 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद किए जाएंगे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular