spot_img
spot_img
HomeUttarakhandनैनीताल के भवाली में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी...

नैनीताल के भवाली में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

नैनीताल: लखनऊ से जागेश्वर धाम जा रहे पर्यटक की कार भवाली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने का मामला सामने आया है. हादसे में कार सवार पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे की सूचना मिलने के बाद भवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.

गहरी खाई में गिरी पर्यटक की कार: प्रभारी कोतवाल प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि राजाजीपुरम लखनऊ निवासी दिलीप गुप्ता (पुत्र बीपी गुप्ता) बीते 2 दिन पूर्व अपने घर लखनऊ से जागेश्वर के लिए निकले थे, जिसके बाद से उनके परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हुआ. बीते रात उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी. सुबह स्थानीय लोगों ने खाई में गिरी कार को देखा और तत्काल इस संबंध में सूचना पुलिस को दी.

परिजनों में मचा कोहराम : सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया. इसी बीच पुलिस को दिलीप गुप्ता मूर्छित अवस्था में दिखाई दिया. दिलीप गुप्ता को 108 के माध्यम से तत्काल नजदीकी प्राथमिक समुदाय केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बहरहाल पंचनामा की कार्रवाई की गई है.

हल्द्वानी- कालाढूंगी मार्ग पर दो कारों के बीच टक्कर: मुखानी थाना क्षेत्र के हल्द्वानी- कालाढूंगी मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑल्टो सवार मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular