spot_img
spot_img
HomeUttarakhand“पर्वतीय कोली समाज विकास समिति विकास नगर द्वारा ‘सम्मान समारोह”

“पर्वतीय कोली समाज विकास समिति विकास नगर द्वारा ‘सम्मान समारोह”

पर्वतीय कोली समाज विकास समिति विकास नगर द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र नव नियुक्त कर्मचारी सेवानिवृत्ति कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

समिति का उद्देश्य है कि छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के लिए मेधावी छात्रों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाता है। छात्रों को नगद धनराशि एवं सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है नव नियुक्त कर्मचारी तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक ऊर्जा का संचार करते हैं, इनको आपस में मिलाया जाता है ताकि परीक्षाओं की तैयारियो में और सहायता मिल सके । सेवानिवृत्ति कर्मचारी अपने पूरे जीवन का अनुभव समाज की नई पीढ़ी के साथ साझा करता है।

निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं विशेष उपलब्धि वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाता है प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व की जानकारी देते हुए समिति समाज के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके इसके बारे में विस्तार से अवगत कराती है। समिति द्वारा कॉविड कल में लगभग चार लाख तक राहत सामग्री बाँटी गई।

आपदा एवं आगजनी के समय या किसी गरीब परिवार में बीमारी पर समिति सहयोग करती है अभी तक समिति के द्वारा लगभग 20 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये तक की धनराशि का सहयोग किया गया है। यह सहयोग राशि सीधी लाभार्थी के खाते में ही समिति के द्वारा ऑनलाइन कर दी जाती है।

समिति निरंतर समाज में व्याप्त कुर्तियां पर भी चर्चा- परिचर्चा करती रहती है। छात्रों के उत्साह वर्धन के लिए कर्मचारी में सर्वोच्च पदस्थ कर्मचारियों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है इस वर्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ लोक सेवा आयोग के निदेशक श्री नरदेव वर्मा जी को आमंत्रित किया गया नरदेव वर्मा जी जौनसार क्षेत्र के पहले निर्देशक है जिन्होंने सामान्य परिवार से इतने पद को प्राप्त किया है। एक प्रेरणा और आदर्श के रूप में आमंत्रित किए गए ताकि मेधावी विद्यार्थियों को एक दिशा मिल सके ।

समिति के अध्यक्ष डॉ मनोहर लाल जी का कहना है समिति लगातार समाजोत्थान के कार्य कर रही है और आगे भी निश्चित रूप से ऐसे ही कार्य करेगी समारोह में एकता, और सामाजिक सौहार्द की भावना उत्पन्न होती है और एक दूसरे से प्रेरणा लेते हैं ।
श्री भजन लाल शाह, शयाम कुँवर, कुंवर सिंह चौहान, नंदिता आर्य, आशा सिंह, किरण डिमरी, सरदार सिंह, रमेश सिंह, किशन सिंह, सुश्री विमला, मनमोहन कोहली, नंद लाल भारती, आदि विशेष ख्याति प्राप्त गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि समाज के प्रति समर्पित होकर समाज सेवा में अपना योगदान दें ताकि समाज को आगे बढ़ने के अवसर मिले ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular