spot_img
spot_img
HomeUttarakhandजिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय, त्यूणी में विद्यार्थियों के...

जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय, त्यूणी में विद्यार्थियों के लिए एक अत्याधुनिक रीडिंग रूम की सौगात

जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय, त्यूणी में विद्यार्थियों के लिए एक अत्याधुनिक रीडिंग रूम की सौगात दी है। डीएम बंसल ने अपने त्यूणी दौरे के दौरान छात्रों की मांग को गंभीरता से लेते हुए रीडिंग रूम के लिए ₹4,90 लाख की राशि स्वीकृत की थी ।
पहले महाविद्यालय में रीडिंग रूम सुविधा नहीं थी और न ही सही से बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी भी नहीं थी, अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। आज यहाँ पर विद्यार्थियों को शांत, स्वच्छ और तकनीकी सुविधाओं से युक्त वातावरण मिल रहा है।

प्राचार्य सतीश चंद्र सेमवाल ने कहा:
यह रीडिंग रूम हमारे महाविद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित होगा। डीएम ने जिस संवेदनशीलता और तत्परता से इस कार्य को पूरा कराया, वह सराहनीय है। अब हमारे छात्र निश्चिंत होकर उच्च गुणवत्ता वाली पढ़ाई कर सकेंगे।” वहीं विद्यार्थियों ने भी जिलाधिकारी का आभार जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular