spot_img
spot_img
HomeUttarakhandस्पीकर ऋतु भूषण खंडूडी ने कोटद्वार क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर...

स्पीकर ऋतु भूषण खंडूडी ने कोटद्वार क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को माँग पत्र सौंपा

देहरादून: स्पीकर ऋतु भूषण खंडूडी ने कोटद्वार के भाबर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को माँग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि कोटद्वार विधानसभा के अन्तर्गत भाबर क्षेत्र के काश्तकारों का खेती, पशुपालन, बागवानी ही जीवन यापन करने का लम्बे समय से प्रमुख साधन रहा है। कृषि भूमि का आवासीय भवनों व व्यवसायीकरण होने के कारण खेती पर निर्भर काश्तकारों की आय के संसाधन समाप्त हो रहे हैं।

ऋतु खण्डूडी ने कहा कि कोटद्वार भाबर क्षेत्र को नगर निगम में सम्मिलित होने के बाद अधिकतर क्षेत्र या कृषि भूमि नगर निगम की परिधि मे आ गयी है जिससे इस क्षेत्र के काश्तकारों को ग्रामीण क्षेत्र की भांति विभिन्न मदों में सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी, छूट व किसानों से सम्बन्धित अन्य सुविधाओं का लाभ नही मिल पाता।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि पूर्व की भांति काश्तकारों को सभी सरकारी लाभ यथावत मिलने चाहिए। साथ ही नगर निगम परिसीमन विस्तार किये जाने पर भी कृषि क्षेत्र को किसी भी स्थिति में यथावत रखे जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular