spot_img
spot_img
HomeUttarakhandस्कूटी पर बैठा युवक चला रहा था मोबाइल, तभी ऊपर से गिरा...

स्कूटी पर बैठा युवक चला रहा था मोबाइल, तभी ऊपर से गिरा छज्जा; CCTV में कैद हादसा

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश के सुदामा मार्ग स्थित सरिया मार्केट क्षेत्र में GMOU परिसर का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे के दौरान परिसर के बाहर स्कूटी पर बैठकर मोबाइल चला रहा एक युवक मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता दिखाई दे रही है। फुटेज में एक युवक परिसर के बाहर अपनी स्कूटी पर बैठकर मोबाइल चलाता नजर आता है। इसी दौरान अचानक ऊपर बना छज्जा टूटकर नीचे गिर जाता है। छज्जा ठीक उसी जगह गिरा, जहां युवक स्कूटी पर बैठा था। युवक मलबे की चपेट में आने से बच गया।

 

बुलेट बाइक और मोबाइल शॉप का बोर्ड क्षतिग्रस्त

 

छज्जा गिरने से परिसर के नीचे खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा दीवार पर लगा मोबाइल शॉप का बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए हादसे से आसपास मौजूद दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भवन के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना है कि बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्र में इस तरह छज्जा गिरना गंभीर चिंता का विषय है। इस इलाके में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं और दुकानों के बाहर वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में यदि छज्जे का मलबा किसी राहगीर या ग्राहक पर गिर जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular