spot_img
spot_img
HomeUttarakhandसीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई, बोले सच्चाई का...

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई, बोले सच्चाई का साथ देने वालों की होती है जीत

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं. विजयादशमी की पूर्व सन्देश पर सीएम ने एक संदेश जारी किया है। सीएम धामी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। सीएम ने कहा यह उत्सव हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।

सीएम ने कहा यह पावन पर्व हमें इस बात का भी स्मरण कराता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है। सीएम ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। सीएम ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण के लिए समर्पित थे।

सीएम ने कहा कि भगवान राम हम सभी को अपने भीतर व्याप्त अहंकार, क्रोध और लोभ रूपी रावण के विनाश का सामर्थ्य तथा अपने सभी मानवीय कर्तव्यों के निर्वहन का सामर्थ्य प्रदान करें। सीएम ने प्रदेशवासियों से अपील की कि बुराई पर अच्छाई की विजय के इस पावन पर्व पर भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनायें। धर्म और सत्य की विजय के इस पर्व पर प्रभुराम के चरणों में यही प्रार्थना है कि सब सुखी हों।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular