spot_img
spot_img
HomeUttarakhandमुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के लिए प्रोटोकॉल को लेकर एसओपी जारी करने का...

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के लिए प्रोटोकॉल को लेकर एसओपी जारी करने का दिया निर्देश

प्रोटोकॉल मामले में सीएम धामी से मिले विधायक चमोली

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जन प्रतिनिधियों को प्रदान किए जाने वाले प्रोटोकॉल के संबंध में एसओपी जारी करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए

देहरादून: शुक्रवार को धर्मपुर से विधायक श्री विनोद चमोली ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। श्री चमोली ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। श्री चमोली ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा करते हुए सरकारी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की गरिमा के अनुकूल आमंत्रित करने, उनके प्रतिभाग करने के साथ ही बैठने के क्रम की व्यवस्था सहित प्रोटोकॉल के संबंध में एसओपी जारी किए जाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को प्रदान किए जाने वाले प्रोटोकॉल के संबंध में एसओपी जारी करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देशित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular