देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, महापौर सौरभ थपलियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



