spot_img
spot_img
HomeUttar Pradeshरेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में मिला 23 वर्षीय युवक का शव, चार...

रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में मिला 23 वर्षीय युवक का शव, चार दिन से था लापता

रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में मिला 23 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

Railway Track: हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे के समीप छितौनी-तमकुही रेल लाइन के किनारे झाड़ियों में मंगलवार दोपहर एक 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के भैरोगंज बाजार निवासी आकाश उर्फ किशन यादव के रूप में हुई है।

चार दिनों से घर से लापता था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक आकाश उर्फ किशन यादव (23) पश्चिमी चंपारण जिले के भैरोगंज थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार निवासी राधेश्याम यादव के पुत्र थे। मृतक के मामा जसवंत यादव के मुताबिक, आकाश पिछले चार दिनों से घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

इसी बीच मंगलवार दोपहर पनियहवा चौराहे के समीप छितौनी-तमकुही रेल लाइन के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। शव से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल हनुमानगंज पुलिस को सूचना दी।

मोबाइल फोन से हुई मृतक की पहचान

सूचना मिलते ही हनुमानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। इस दौरान युवक की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल फोन के माध्यम से पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान आकाश उर्फ किशन यादव के रूप में की।

युवक का शव मिलने की खबर से परिजनों में शोक का माहौल है। वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

इस संबंध में हनुमानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायन राय ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में मृतक के स्थानीय थाने को भी सूचना दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular