Saturday, May 30, 2026
HomeUttar Pradeshखड्डा से गोरखपुर के लिए रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ, विधायक की...

खड्डा से गोरखपुर के लिए रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ, विधायक की पहल रंग लाई

खड्डा से गोरखपुर के लिए रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ, विधायक की पहल रंग लाई

Roadways bus: नगर पंचायत खड्डा से गोरखपुर के लिए नई रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह बस सेवा खड्डा, नौरंगिया, और कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर तक जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

बस का संचालन प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे खड्डा से गोरखपुर के लिए और शाम 4:00 बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन के समीप बस स्टैंड से खड्डा के लिए होगा।

– Advertisement –

– Advertisement –

                       रोडवेज बस को झंडी दिखाते विधायक

इस अवसर पर एआरएम जयप्रकाश प्रधान, वरिष्ठ भाजपा नेता नीलेश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, मनोज जायसवाल, आलोक तिवारी, चंद्रप्रकाश तिवारी, संतोष जायसवाल, अखिलेश उपाध्याय, आनंद सिंह, विजय कन्नौजिया, विनोद यादव, प्रदीप गुप्ता, प्रिंस मद्धेशिया, प्रदीप सिंह, व्यास गिरी, दीनानाथ मद्धेशिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

बस के चालक जाकिर अली और सहायक कंडक्टर कुमारी सरोज यादव हैं। इस नई सेवा के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को गोरखपुर तक आवागमन में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular