Sunday, August 30, 2026
HomeUttar PradeshBirthday: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस पर उत्साहपूर्वक मनाया गया समारोह

Birthday: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस पर उत्साहपूर्वक मनाया गया समारोह

Birthday: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस पर उत्साहपूर्वक मनाया गया समारोह

Birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर कुशीनगर के पडरौना में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया।

नगर के चन्द्रगुप्त मौर्य नगर वार्ड स्थित मुसहर बस्ती में स्थानीय लोगों और बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिवस का उत्सव मनाया गया।

– Advertisement –

– Advertisement –

इस दौरान 53 किलो मिठाइयाँ बस्ती के लोगों में वितरित की गईं, जिसने समारोह में उत्साह और खुशी का माहौल बनाया।

नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने बकुलहां स्थित कान्हा गौशाला में गौसेवा की और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर्मठ, संघर्षशील और आध्यात्मिक जीवन को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री जी का जीवन युवाओं के लिए एक मिसाल है, जिन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण से उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर किया है।

श्री जायसवाल ने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि इसके लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों की सराहना की, जिसमें आधारभूत ढांचे, शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक पर्यटन शामिल हैं।

नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया 

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश आज न केवल देश में सर्वाधिक अन्न उत्पादन कर रहा है, बल्कि रक्षा क्षेत्र में भी ब्रह्मोस मिसाइल जैसे महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इसके अलावा, काशी, मथुरा, अयोध्या और प्रयागराज जैसे आध्यात्मिक केंद्रों को पर्यटन के रूप में बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश में सर्वाधिक एक्सप्रेसवे और अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों का निर्माण भी हुआ है।

समारोह में अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, शिव मुसहर, बाला मुसहर, गुड्डू मुसहर, बन्नू मुसहर, श्रीकांत मुसहर, लालमति देवी, गीता देवी, सुनामी देवी, कौशल्या देवी, लाल मुनी देवी, लालपति देवी, उमा देवी, सुशीला देवी, उर्मिला देवी, सरिता देवी, बबिता देवी, अरुण सिंह, बृजेश शर्मा, विनय मद्धेशिया, आलोक विश्वकर्मा, गौरव चौबे, विजय शर्मा, गौरव मद्धेशिया, भास्कर पाठक, आदर्श जायसवाल, आकाश वर्मा, रोहन विश्वकर्मा, गौतम गुप्ता सहित मुसहर समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular