spot_img
spot_img
HomeUttarakhandनेहरू कॉलोनी क्षेत्र से भिक्षावृत्ति/कूड़ा बिनने में संलग्न एक नाबालिग बालक को...

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से भिक्षावृत्ति/कूड़ा बिनने में संलग्न एक नाबालिग बालक को रेस्क्यू किया गया।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में जनपद में भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज भिक्षावृत्ति निषेध टीम द्वारा नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से भिक्षावृत्ति/कूड़ा बिनने में संलग्न एक नाबालिग बालक को रेस्क्यू किया गया।
रेस्क्यू के उपरांत बालक की सामान्य डायरी (GD) दर्ज कराई गई तथा नियमानुसार उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। समस्त औपचारिकताओं की पूर्ति के पश्चात बालक को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बालक के संरक्षण, देखभाल एवं पुनर्वास हेतु उसे शिशु निकेतन में सुरक्षित रूप से प्रवेशित कराया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनपद में किसी भी परिस्थिति में बच्चों से भिक्षावृत्ति अथवा कूड़ा बिनवाने जैसे अमानवीय कृत्य स्वीकार्य नहीं हैं। ऐसे मामलों में तत्काल रेस्क्यू, संरक्षण एवं पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए।
जिला प्रशासन आमजन से भी अपील करता है कि यदि कहीं भी बच्चों को भिक्षावृत्ति, बाल श्रम या असुरक्षित परिस्थितियों में कार्य करते हुए देखा जाए, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन या चाइल्ड हेल्पलाइन को दें, ताकि समय रहते बच्चों को सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular