spot_img
spot_img
HomeUttarakhandउत्तराखंड की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) के मौके पर 08 नवंबर,2025 को...

उत्तराखंड की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) के मौके पर 08 नवंबर,2025 को जनपद देहरादून में राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में तीन अलग-अलग स्थानों पर भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे।

उत्तराखंड की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) के मौके पर 08 नवंबर,2025 को जनपद देहरादून में राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान में तीन अलग-अलग स्थानों पर भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। पुलिस लाईन रेसकोर्स में तहसील सदर एवं मसूरी के अन्तर्गत आने वाले राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं तहसील ऋषिकेश व डोईवाला के अंतर्गत आने वाले राज्य आंदोलनकारियों को पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में और परगना विकासनगर व चकराता के अंतर्गत आने वाले आंदोलनकारियों को तहसील विकासनगर में सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

देहरादून रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन में 08 नवंबर को प्रातः 10 बजे से सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करेंगे। पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने ऋषिपर्णा सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने समारोह की सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरूस्त करने के निर्देश दिए। सम्मान समारोह उन वीर आंदोलनकारियों को समर्पित होगा, जिनके अथक संघर्ष और बलिदान से उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ। राज्य आंदोलनकारियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान का सम्मान करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि रजत जयंती समारोह उत्तराखंड आंदोलन की ऐतिहासिक यात्रा को स्मरण करने और नई पीढ़ी को राज्य निर्माण के संघर्ष से प्रेरणा देने का एक प्रयास है। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आंदोलन की झलकियाँ दर्शाने वाली प्रदर्शनी और राज्य के विकास पर आधारित प्रस्तुति भी होगी। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सजावट के साथ मंच व्यवस्था, अतिथि सत्कार, सुरक्षा, सांस्कृतिक प्रोग्राम, स्वच्छता एवं सफाई इत्यादि सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता से पूरा किया जाए। साथ ही ऋषिकेश और विकासनगर में आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियों को भी शीघ्र पूरा किया जाए।

बैठक में उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कपिल कुमार, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द्र नेगी सहित वर्चुअल माध्यम से व्यवस्थाओं से जुड़े तमाम अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular