spot_img
spot_img
HomeUttarakhandदून स्मैशर्स बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ देहरादून 31 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025...

दून स्मैशर्स बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ देहरादून 31 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक परेड ग्राउण्ड के मल्टीपर्पज हॉल में अपनी 4 वीं मास्टर्स बैडमिन्टन प्रतियोगिता का उद्घाटन आज जिलाधिकारी सविन बसंल ने किया।

, दून स्मैशर्स बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ देहरादून 31 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक परेड ग्राउण्ड के मल्टीपर्पज हॉल में अपनी 4 वीं मास्टर्स बैडमिन्टन प्रतियोगिता का उद्घाटन आज जिलाधिकारी सविन बसंल ने किया। दून स्मैशर्स बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ देहरादून 31 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक प्रतियोगिता  आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिगाभाग कर  रहे हैं।   यह प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों के लिए 35+ से 80+ आयु वर्ग के खिलाडियों के लिए है। प्रतियोगिता के आयोजन 35+, 40+ 45+ 50+, 55+, 60+, 65+, 70+, 75+ और 80+ सिंगल्स, डबल्स और मिकस्ड डबल्स हैं। प्रतियोगिता में कुल प्रविष्टियों की संख्या लगभग 450 है, जिसमें 350 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए हैं, जो देहरादून में आयोजित किसी भी मास्टर्स प्रतियोगिता में सबसे अधिक है। स्थानीय खिलाडियों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनमें से कई उत्कृष्ट खिलाडियों ने भारत का कई बार प्रतिनिधित्व किया है। जिसमें पंजाब से रामलखन, दिल्ली विक्रम भसीन एवं उत्तर प्रदेश से अभिन्न श्याम गुप्ता प्रमुख है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन तथा टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है बल्कि यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करते हैं।

उन्होंने प्रतियोगिता आयोजकों पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों से भी मुलाकात कर आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की। खेल विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए अलग-2 आयु वर्ग के  खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

इस इवसर पर एस के पटेल, सचिव पराग सिंघल, राजीव वर्मा, एचपी शर्मा, मनीष गोयल, वीके मिश्रा, रतन लाल शर्मा, एमएस भण्डारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular