spot_img
spot_img
HomeUttarakhandमाननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कौशल...

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ सीधा प्रसारण

राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई), देहरादून में 2024-25 सत्र में उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षुओं के लिए 4 अक्टूबर 2025 को चतुर्थ दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। संस्थान में दीक्षांत समारोह का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में विज्ञान भवन, नई दिल्ली से आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कौशल दीक्षांत समारोह के सीधे प्रसारण के बाद हुआ।

एनएसटीआई देहरादून में संचालित विभिन्न ट्रेडों में कुल 315 प्रशिक्षु उत्तीर्ण हुए, जिन्हें मुख्य अतिथि श्री गौरव लांबा, निदेशक, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), उत्तराखंड राज्य द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि कौशल भारत अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षु आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपने कौशल को उद्योग एवं उद्यमिता के साथ जोड़कर समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आईएसडीएस उप निदेशक/प्राचार्य, एनएसटीआई देहरादून श्री ज्ञान प्रकाश चौरसिया ने मुख्य अतिथि श्री गौरव लांबा का स्वागत किया और प्रशिक्षुओं को उनकी सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह संस्थान प्रशिक्षुओं को न केवल तकनीकी दक्षता प्रदान करता है बल्कि उन्हें रोजगारोन्मुखी और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करता है।

दीक्षांत समारोह में आरडीएसडीई उत्तराखंड के आईएसडीएस अधिकारी श्री आर्यन जांगड़ा, श्री गजेंद्र कोली और श्री इंद्रपाल सिंह तथा एनएसटीआई देहरादून के संकाय सदस्य श्री नरेश कुमार, श्री आर.पी. आर्य, श्री जे.एस. गांधी, श्रीमती रंजिनी कुमार और श्री मनीष ममगाईं सहित समस्त कर्मचारी और प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा सभी प्रशिक्षुओं ने समूह छायाचित्रों के माध्यम से इस यादगार पल को संजोया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Latest Post

Most Popular